Advertisement

यज्ञ-हवन, आरती व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न अखंड हरिकीर्तन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पटेल नगर स्थित हनुमान पंचमुखी धाम में आयोजित 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का 30 जनवरी को यज्ञ- हवन, आरती व प्रसाद वितरण के साथ धूम-धाम से संपन्न हो गया। आयोजित अखंड हरिकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालू गण शामिल हुए।

अखंड हरिकीर्तन में क्षेत्र के दर्जनों भजन मंडली ने अपना अहम योगदान दिया। उक्त मंदिर के पुजारी संजय पांडेय ने यजमान उमेश वर्मा सह पत्नी चंदा देवी के हाथों विधिवत पूजा संपन्न कराया।

मौके पर मुख्य गायक केदार सिंह के अलावा मास्टर अर्जुन महतो, कौशल अलबेला (संगीतकार), दिनेश सिंह, ज्ञानती देवी, अनिल गुप्ता, संजय पांडेय, मूंग सिंह, गोविंद महतो, प्रेमचंद महतो, रजनीकांत पांडेय, बबलू पांडेय, रामप्रवेश ब्यास, चांदी पाठक, आदि।

मुखदेव महतो, शंकर महतो, पोखी महतो, लाल मोहन महतो, सुमंत अलबेला, प्रकाश यादव, मदन जी, नारायण जी, सत्यनारायण सिंह, शंकर प्रसाद, सकेन्द्र पांडेय, जवाहर चन्दा आदि ने यज्ञ संपन्न कराने में अहम योगदान दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *