Advertisement

तीर्थ नगरी मधुबन में योग गुरु बाबा रामदेव ने योग के गुर सिखाए

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह जिला के हद में जैन धर्माव्लबियों की तीर्थ नगरी मधुबन में 29 जनवरी को योग ऋषि स्वामी रामदेव जी का योग सत्र सुबह सामवेद शिखर मधुबन के फुटबॉल ग्राउंड में हुआ।

इस अवसर पर योग केंद्र से उनके साथ भारत स्वभिमान के केंद्रीय प्रभारी राकेश मित्तल, ब्रह्मचारी दिव्य देव जी, डॉ एस देव शास्त्री, स्वामी अवधेशानंद आदि आये थे। सुबह 5:00 बजे 7:30 बजे एक धार्मिक निजी चैनल पर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। यह अविस्मरणीय पल गिरिडीह वासियों के लिए रहा।

लाइव कार्यक्रम में शामिल होकर फुटबॉल ग्राउंड में आम व् खास जनों ने योग गुरु रामदेव द्वारा कराए गए योग में हिस्सा लिया। साथ हीं स्वामी रामदेव के साथ सूर्य नमस्कार, योगिक, जोगिंग, कपाल भाती, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रमरगीत प्रणव के साथ-साथ सूक्ष्म व्यायाम आदि किये।

यहां योग के साथ साथ, आयुर्वेद और स्वदेशी बारे में जानकारी दी गयी। जैन मुनी प्रसन्न सागर जी महाराज द्वारा आशीर्वाद प्रदान उपहार पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्ताओं को किया गया। जिसमें राज्य कार्यकारिणी सदस्य चंद्रहास जी, भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय व राज्य प्रभारी रासबिहारी तिवारी, किसान पंचायत के प्रभारी करम कोइरी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार, रविंद्र नाथ सिंह, महिला राज्य प्रभारी सुधा झा आदि शामिल थे।

आदर्श कार्यकर्ता व सहयोगी कार्यकर्ता में जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह, पतंजलि के प्रभारी परमेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति, जिला कार्यकारिणी सदस्य आनंद चौरसिया, ब्रजकिशोर गुप्ता, महामंत्री प्रेमलता अग्रवाल, महिला प्रभारी श्रेया घोषाल, अरुण रजक, महेंद्र प्रसाद, उत्कर्ष गुप्ता, सपना राय, पूनम रानी, ललिता बर्णवाल, आनंद बर्मा आदि को स्वामी रामदेव द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर हजारों श्रद्धालू गण मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार यहां योग सत्र के बाद बाबा रामदेव गिरिडीह सड़क मार्ग से होकर बाबा बैजनाथ धाम का दर्शन करने पहुंचे। उसके बाद फ्लाइट से वापस चले गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *