Advertisement

डीएवी गुवा में खेलकूद प्रतियोगिता आज

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के स्कूली बच्चों का वार्षिकोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता 30 जनवरी को आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सेल गुवा महिला समिति अध्यक्ष एवं सेल महाप्रबंधक करेंगे। उक्त जानकारी डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने 29 जनवरी को दी।

उन्होंने बताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के स्कूली बच्चों का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन आज महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी एवं सेल महाप्रबंधक सीबी कुमार करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता डीएवी सहायक रीजनल ऑफिसर झारखंड जोन ए के ओपी मिश्रा की अध्यक्षता में की जाएगी।

स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बताया कि डीएवी संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है। यहां पठन-पाठन के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेल कूद का आयोजन किया जाना नितांत आवश्यक है। इस संदर्भ में सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी ने अपनी सहमति देते हुए कहा कि कार्यक्रम क्रियान्वित एवं समायोजन में वे अपना पूर्ण सहयोग देंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *