Advertisement

सत्यलोक ने कराया पचपन बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। जिन बच्चों ने आजतक जन्म के बाद अबतक केवल अपने कुनबे के आसपास के माहौल को देखा था उन बच्चों को आगे बढ़ने और दुनियां दिखाने का बीड़ा एक स्वयंसेवी संस्था ने उठाया है। इसी क्रम में उक्त स्वयंसेवी संस्था सत्यलोक ने गरीब पचपन बच्चों को एकसाथ शैक्षणिक भ्रमण कराया है।

जानकारी के अनुसार सत्यलोक संस्था ने 29 जनवरी को संस्था द्वारा वर्षो से चलाए जा रहे नि:शुल्क शिक्षा प्रोग्राम के तहत पढ़ रहे 55 गरीब बच्चो को शैक्षणिक भ्रमण के लिए बोकारो स्टील सिटी स्थित चिड़ियाघर और सिटी पार्क ले जाया गया।

ये वही बच्चे थे जो हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के सुदूर गांव नरकी (नवाडीह) तथा बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के पिपराडीह और गांधीग्राम में स्वयंसेवी संस्था सत्यलोक एक नई आशा के द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क शिक्षा प्रोग्राम का पिछले 2 सालो से शिक्षा का लाभ ले रहे हैं।

बच्चे बोकारो के चिड़ियाघर में जानवरो और पक्षियों को देखकर काफी खुश हुए। उसके बाद बच्चे सिटी पार्क में भी घूम कर खूब मस्ती की। बच्चो का उत्साह देखने योग्य था। रास्ते भर बच्चो को जीवन से जुड़ी कई चीजे सिखाई गई। इस भ्रमण को बहुत नायाब तरीके से सफल बनाने में हर एक सदस्यों ने पूरा योगदान दिया।

संस्था के वरिष्ठ सदस्य जिनमें ‘बचपन प्ले स्कूल’ के संस्थापक बी एन सिंह, शिक्षक अमित सिन्हा एवं विकास कुमार, सद्दाम कुरैशी एवं विजय कुमार यादव ने बच्चो को प्रेरणा से ओत प्रोत कहानियां एवं घटनाएं सुना कर उनमें एक नई ऊर्जा का संचार किया।

ये बच्चे गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जिनकी शिक्षा का जिम्मा सत्यलोक संस्था ने लिया हैं। उनके बेहतर भविष्य के लिए संस्था लगातार काम कर रही हैं।

यह संस्था बीते 20 वर्षो से समाज को बेहतर बनाने के लिए कार्यरत है। पिछले 2 वर्ष से अधिक समय से लगभग 250 गरीब बच्चों को नि:शुल्क, बेहतर और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण शिक्षा देने का कार्य कर रही है। जरूरत पड़ने कर इनका इलाज और अन्य देख-रेख भी करती है।

संस्था की नि:शुल्क शिक्षा का प्रोग्राम तीन अलग अलग जगहों पर सफलतापूर्वक चल रहा है। गांधीग्राम, पिपराडीह और नरकी। इन बच्चों को जीवन से जुड़ी हर पहलू का ज्ञान देकर उनके लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर समाज की मुख्य धारा में उन्हें लाना इस संस्था का एकमात्र उद्देश्य है।

मौके पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य बी एन सिंह, शिक्षक अमित सिन्हा, विकास कुमार, सद्दाम कुरैशी एवं विजय कुमार यादव के साथ संस्था के सक्रिय सदस्य आनंद निषाद, रवि रंजन, अर्शलान, राहुल सिंह, जूलियस, सुबोध, नंदिनी, किरण, जया, मन्नु, गणेश कुमार रवि, आनंद प्रजापति, विशाल के साथ कई अन्य सदस्य भी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *