Advertisement

भाजपा नेता राजेश सिंह ने किया गणेश मंदिर समरसेबल मोटर का उद्घघाटन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के गणेश मंदिर में अपने निजी मद से दान दिए गये समरसेबल मोटर का उद्घघाटन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने नारियल फोड़कर किया। मौके पर दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

बताते चलें कि गणपति धाम में पानी की समस्या को देखते हुए भाजपा नेता राजेश सिंह ने बीते वर्ष गणेश मंदिर को समरसेबल मोटर रांची से अपने निजी मद से खरीद कर पहुंचाए थे। जिसे मंदिर कमेटी द्वारा लगवाया गया। साथ ही कहा कि जब भी गणपति धाम कमेटी को उनकी जरूरत होगी यथा संभव सहयोग करेंगे।

बताया जाता है कि यहां फुसरो के समाजसेवी मनोज सिंह ने अपनी पत्नी स्व. पूजा सिंह के नाम से सिंटेक्स टंकी दान दिया है। कमेटी के पदाधिकारियों ने गणपति धाम में सहयोग करने वालों के प्रति आभार प्रकट किया है।

मौके पर गणेश मंदिर कमेटी के संरक्षक व् भाजपा नेता धनेश्वर महतो, सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मित्रजीत महतो, मेला प्रभारी रवि गिरी, प्रकाश गिरी, राजू गिरी, दीपक गिरी, भुनेश्वर महतो, अनिल गुप्ता, मुंद्रिका गिरी के अलावा दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *