Advertisement

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह पुल के समीप 2 जनवरी की दोपहर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक जरिडीह बाजार निवासी अमीना साव का पुत्र कृष्ण मोहन बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जारंगडीह पुल के समीप 2 जनवरी की दोपहर लगभग 1 बजे जरिडीह बाजार से कथारा जा रहे युवक कृष्ण मोहन बाईक सहित अनियंत्रित होकर बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक नशे में बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि युवक तेज रफ्तार में अपने हीरो होंडा पैशन बाइक क्रमांक-BR29Q/7679 से कथारा की ओर जा रहा था कि जारंगडीह पुल पार करने के पश्चात तीखा मोड़ के कारण वह अपने बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर दूर तक घिसटता चला गया। जिसके कारण युवक की दाएं कंधे में गंभीर चोट लगी है।

साथ ही जगह-जगह उसके पैर एवं हाथ छिल गया, जबकि बाईक का अगला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक कृष्ण मोहन को स्थानीय रहिवासियों के सहयोग से उसे निजी अस्पताल भेज दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *