Advertisement

विस्थापित संवेदक समिति ने दिवंगत साथी की विधवा को 80 हजार रुपये सौपा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विस्थापित संवेदक समिति कथारा क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा आपस में संग्रहित राशि 80 हजार रुपये की नगद सहायता स्वरूप अपने दिवंगत साथी की विधवा को सौपी गई।

ज्ञात हो कि संगठन के वरिष्ठ सदस्य रहे अनिरुद्ध प्रसाद यादव उर्फ नेपाली यादव की आकस्मिक निधन होने पर उनके भलटोंगरिया बस्ती कथारा स्थित घर पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियो ने उक्त राशि उनकी धर्म पत्नी को सौंपा।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, सचिव विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, रामचंद्र यादव, मो. तालिब, मो. अमीन, राजेश कुमार यादव, मंटू यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

इस अवसर पर विस्थापित संवेदक समिति कथारा क्षेत्र के अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव और सचिव विजय सिंह ने दिवंगत नेपाली यादव के धर्म पत्नी को आश्वस्त किया कि संगठन द्वारा जिस भी प्रकार के सहयोग की जरूरत होगी, उन्हें सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिवंगत यादव के पुत्री के विवाह कार्य को बेहतर स्वरूप में संपन्न कराने के लिए संगठन द्वारा कार्य के दौरान प्राथमिकता दिया जाएगा। कहा गया कि संगठन द्वारा कुछ दिनों के उपरांत आर्थिक सहयोग राशि का भी इंतज़ाम करने का प्रयास होगा। दिवंगत नेपाली की धर्म पत्नी ने संगठन के सदस्यों को साधुवाद देते हुए इस विपत्ति की घड़ी में सहयोग किए जाने के लिए आभार जतायी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *