Advertisement

ढोरी मे 7 व् बीएंडके मे 14 सेवानिवृत कर्मी को दी गई विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के ढोरी क्षेत्र मे 7 व् बीएंडके क्षेत्र मे 14 सेवानिवृत कर्मी को 31 दिसंबर को समारोह आयोजित कर दी गई विदाई।
जानकारी के अनुसार सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर 7 सेवानिवृत कर्मी को भावभीनी विदाई माला पहना कर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ढोरी जीएम एम के अग्रवाल ने उनके बेहतर भविष्य की कामना किया। उन्होंने कहा कि अपनी दूसरी पारी अपने परिवार के साथ जीए। वे सभी के स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

जीएम ने कहा कि सभी सेवानिवृत होने वाले कंपनी के हित में इमानदारी पूर्वक कार्य किया है। मौके पर एसओ एक्स आर के सिंह, जीएम ऑपरेशन बीके गुप्ता, सहायक प्रबंधक तोकिर आलम, रविंद्र कुमार मिश्रा, गोवर्धन रविदास, विश्वनाथ रजवार, जयनाथ मेहता, बैजनाथ महतो आदि मौजूद थे।

बीएंडके एरिया मे 14 सेवानिवृत कर्मी को दी गई विदाई

एक अन्य जानकारी के अनुसार बीएंडके क्षेत्र के 14 सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई माला पहना कर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जीएम एम के राव ने उनके बेहतर भविष्य की कामना की। मौके पर एसओपी राजीव कुमार, सेफ्टी ऑफिसर सत्येंद्र कुमार सहित यूनियन प्रतिनिघि संतोष सिन्हा, गजेन्द्र प्रसाद सिंह, गणेश प्रसाद महतो, विनय पाठक, किशोर कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *