Advertisement

झामुमो ने झारखंड अलग राज्य में शहीद हुए शहीदों का शहादत दिवस मनाया

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में खरकी पंचायत बलकमक्का गांव में 31 दिसंबर को झारखंड अलग राज्य में शहीद सोहर महतो, मोहर महतो, केवल महतो, बोधराम महतो, साधु, सैनाथ, सनिचर, रामधनी मंडल का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य कपिल देव चौधरी तथा संचालन विष्णुगढ़ प्रखंड सचिव सह 20 सूत्री सदस्य संजय प्रजापति ने किया।

इस अवसर पर शहीदों के परिवार के सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात नेताओं ने भी बारी-बारी से शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित किए। साथ ही झारखंड अलग राज्य के शहीद परिजनों को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शभुलाल यादव के द्वारा कंबल एवं वस्त्र देकर सम्मानित करने का काम किया गया।

सभी ने एक साथ मिलकर आवाज बुलंद करते हुए नारा लगाते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीद अमर रहे। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झामुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की प्राप्ति लंबे संघर्ष के बाद मिला है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता शहीद हुए हैं। उसी में से रामधनी मंडल, साधु, सनीचर, सैनाथ, सोहर, मोहर, केवल, बोध राम है। शिबू सोरेन, टेकलाल महतो, बिनोद बिहारी महतो के नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य बना है। सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।

मौके पर प्रमुख रूप से हजारीबाग जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष गिरजा साव, प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी, प्रखंड सचिव संजय प्रजापति, वरिष्ठ नेता राजू श्रीवास्तव, सुनील अकेला, उमेश कुमार मेहता, राम किशोर महतो, विजय माल्या, प्रकाश महतो, अनिल पटेल, गोपाल महतो समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *