संवाददाता/मुंबई। नोटबंदी के खिलाफ मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम की अध्यक्षता में पूरी मुंबई में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए कुर्ला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 160 में सुभाष भालेराव के द्वारा महज तीन घंटे में करीब 799 लोगों ने अपना हस्ताक्षर कर कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया।
गौरतलब है कि नोटबंदी से परेशान जनता चौतरफा विरोध कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि 8 नवंबर की रात करीब साढे आठ बजे शुरू हुए नोटबंदी के बाद से सरकार पचास दिनों का मोहलत मांग रही है। इससे सवाल उठता है कि जब भी मोदी सरकार बात करती है, महज पचास दिनों की बात करती है।
आखिर उनके पचास दिन कब पूरे होंगे? मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम, पूर्व सांसद प्रिया दत्त और जिलाध्यक्ष जियाउररहमान वहीदी के नेतृत्व में कुर्ला पूर्व स्टेशन परिसर में चले हस्ताक्षर अभियान में करीब तीन घंटे में करीब 799 लोगों ने अपना हस्ताक्षर कर मोदी सरकार के खिलाफ अपना विरोघ जताया।
हस्ताक्षर अभियान में कुर्ला पूर्व से ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष भाले राव के अलावा पार्टी के प्रकाश कांडेलकर, असलम पटेल, सुनिल निर्मल, सदा खरात, मुख्तार परमार, बाबासाहेब कांबले, संजय मोरे और नियाज खान, वाजीद पनसारे आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply