Advertisement

सत्यलोक ने गरीब बच्चों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस, किया वृक्षारोपण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सामाजिक संस्था सत्यलोक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीते 15 अगस्त को गरीब बच्चो के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया। साथ हीं जगह जगह वृक्षारोपण किया।

जानकारी के अनुसार सत्यलोक संस्था द्वारा हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी तथा बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के पिपराडीह और गांधीग्राम में लगातार डॉ वर्षो से मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था के सदस्यों ने इन जगहों पर पढ़ रहे गरीब बच्चो के साथ ध्वजारोहण किया और बच्चो के बीच चॉकलेट और मिठाइयां बाॅंटकर सभी बच्चो के दिन को यादगार बनाया। साथ हीं स्वतंत्रता के महत्त्व के बारे में उन्हें जागरूक भी किया।

इस अवसर पर देश में चल रहे आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मद्देनजर, संस्था ने वृक्षारोपण का भी कार्य किया। संस्था द्वारा 50 से अधिक फलदार और बिना फल वाले पेड़ पौधे लगाए गये। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एस. एन. राय ने बच्चो को आशीर्वाद दिया और उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

इतना ही नहीं, संस्था ने एक लड़की लक्ष्मी, जो गोमियां बस्ती में रहतीं है और वहीं से पिछले महीने से पैदल गांधीग्राम बच्चों को पढ़ाने आ रही थी उसे साइकिल प्रदान किया गया, ताकि उसे आने जाने में कोई समस्या न हो और सुरक्षित तरीके से वह आना जाना कर सके।

ज्ञात हो कि, सत्यलोक – एक नई आशा जो बोकारो जिला के हद में गोमियां एवं कथारा स्थित एक समाजसेवी संस्था है, बीते 20 वर्षो से समाज सेवा के लिए कार्यरत है।

संस्था करीब पिछले 2 वर्ष से लगभग 250 गरीब बच्चों को नि:शुल्क, बेहतर और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण शिक्षा देने का कार्य कर रही है। जरूरत पड़ने पर उन बच्चों का इलाज और अन्य देख रेख भी करती रही है।

संस्था अपनी नि:शुल्क शिक्षा का कार्यक्रम चार अलग-अलग जगहों पर सफलतापूर्वक चला रही है। इन बच्चों को जीवन से जुड़ी हर पहलू का ज्ञान देकर उनके लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर, पिछड़े हुए वर्गो को मुख्य समाज के बराबर लाने के उद्देश्य से उक्त संस्था बीते 20 वर्षो से लगातार पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सत्यलोक संस्था के संस्थापक एस. एन. राय, अध्यक्ष मनोज महतो, सक्रिय सदस्य आनंद निशाद, अमित सिन्हा, रोहन कुमार, गणेश कुमार, जूलियस, अमित कुमार, रितेश कुमार, मृणाल, अभय साहनी, भीम मल्लाह के अतिरिक्त कई ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *