Advertisement

जेएमवाईएम का 12वां स्थापना दिवस संपन्न

मुंबई। झारखंडवाशी महाराष्ट्र युव मंच (जेएमवाईएम) का 12वां स्थापना दिवस काफी धूम-धाम से सावित्रीबाई फुले विद्या निकेतन हाई स्कूल में मनाया गया। इस समारोह में झारखंड सहित मुंबई की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मंच द्वारा सम्मानित किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जेएमवाईएम के 12वें स्थापना दिवस पर सायन ठाणे एक्सप्रेस हाईवे पर स्थित स्कूल परिसर झारखंडवासियों से खचा-खच भरा हुआ था। इस समारोह में झारखंड की झलक मुंबई में देखने को मिली। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इस मौके पर ऑर्केस्ट्रा पार्टी के सिंगर व डांसरों ने समारोह में आए लोगों का मन मोह लिया। एक से बढ़ कर एक भोजपुरी, खोरठा और मराठी संगीतों पर लोग झूमते रहे।

जेएमवाईएम के अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने अपने भाषण में कहा की मंच की असली उड़ान अभी बाकी है, हमारे कई इम्तिहान आभी बाकी है, अभी तो सिर्फ जुड़े हैं, महाराष्ट्र और झारखंड से पूरा हिंदुस्तान अभी बाकी है। मंच द्वारा मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवक गिलर्बट डीसूजा को शाल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गाया। इसी तरह कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय निरूपम को शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पिंटु बजाज, स्थानीय नगरसेवक राजेश फुलवरिया और वरिष्ठ पत्रकार मुश्ताक खान को भी मंच द्वारा पुष्पगुच्छ और मेडल देकर नवाजा गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले गणमान्य सम्मानित हुए। यहां पिंटु बजाजा ने शिक्षा के क्षेत्र में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को अपनी तरफ से 1001 रूपये दिये। जेएमवाईएम के स्थापना दिवस को सफल बनाने में मंच के सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। इस समारोह का संचालन रेडियो जॉकी प्रेम कुमार ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *