Advertisement

झारखंडी संघ के कोर कमेटी की बैठक संपन्न

मुंबई। आगामी झारखंड स्थापना दिवस मनाने की रूपरेखा की तैयारियों में जुटी झारखंडी एकता संघ की कोर कमेटी की बैठक विले पार्ले स्थित एवीओन होटल में संपन्न हुआ। इस बैठक में मुंबई पुणे व अन्य शहरों से इस संस्था से जुड़े सदस्यों ने अपने मौजूदगी दर्ज कराई। इस बैठक में झारखंडी एकता संघ के अध्यक्ष असलम अंसारी ने संघ को और मजबूत बनाने व सामाजिक कार्यों को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मुंबई में झारखंड भवन बनवाने की मांग की जा रही है, लेकिन नतीजा अब भी शून्य है।

गौरतलब है कि कोर कमेटी की बैठक में झारखंडी एकता संघ के उपाध्यक्ष आकाश जैन ने कहा कि संघ की सक्रियता की चर्चाएं न केवल मुंबई बल्कि झारखंड मे भी हो रही है। लेकिन मुंबई में रह रहे लाखों झारखंडवासियों की सुविधाओं के प्रति झारखंड सरकार की उदासीनता हैरान करने वाली है। वहीं संस्था के संरक्षक संजय सहाय ने मुंबई में रहने वाले झारखंडवासियों को एक मंच पर आने की अपील की। इस प्रकार कोर कमेटी के सदस्यों ने अपने- अपने विचार रखे, और संघ को नई दिशा देने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही इसके स्थापना दिवस मनाने पर चर्चाएं हुई।

वहीं संघ की महिला विंग की अध्यक्षा ईरा सहाय ने अधिक से अधिक महिलाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए विशेष ग्रुप बनाया है। वहीं मो. सिकंदर शेख ने कहा की मुंबई में झारखंड के लाखों लोग रहते है। इसके बावजूद यहाँ झारखंड भवन नही है, हैरत की बात है। कोर कमेटी की बैठक में मो. निजामुद्दीन अंसारी, प्रदीप नारायण लाल, विनोद प्रसाद, ताजुद्दीन अंसारी, द्वारिका सिंह, समीद अंसारी, शैलेष शर्मा, रेशमी डुंगडुंग, रौजलीना डुंगडुंग, असगर खान आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *