Advertisement

बोकारो के नए डीएमओ रवि सिंह ने लिया चार्ज

एन के सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के नए जिला खनन पदाधिकारी रवि सिंह ने 31 मार्च को कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व रवि कुमार चतरा के सहायक खनन पदाधिकारी थे।
इस अवसर पर डीएमओ रवि कुमार (DMO Ravi Kumar) ने एक भेंट में बताया कि बोकारो जिले में खनन से संबंधित किसी भी प्रकार का अवैध कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार बोकारो के निवर्तमान जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास को चतरा जिला खनन पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जिला खनन विभाग में पदस्थापित खान निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक का तबादला रामगढ़ कर दिया गया है।

वहीं कोडरमा के निरीक्षक जितेंद्र कुमार को बोकारो भेजा गया है। जबकि धनबाद के निरीक्षक सुनील कुमार का तबादला हजारीबाग कर दिया गया है। खान निदेशक अमित कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *