Advertisement

राम चरित मानस नवाहन महायज्ञ हवन के साथ संपन्न

एस. पी. सक्सेना/ बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम चरित मानस नवाहन महायज्ञ का समापन 31 मार्च को विधिवत हवन के साथ किया गया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुगण शामिल हुए।

श्रीराम चरित मानस का 59वां नवाहन महायज्ञ अयोध्या से पधारे पंडित पुरेंद्र महाराज तथा जारंगडीह बनासो मंदिर के पुजारी कपिल देव पंडित द्वारा हवन कराया गया।

इस मौके पर यज्ञ समिति के सचिव बसंत ओझा, कोषाध्यक्ष राज कुमार मंडल, अमरनाथ साहा, उनकी धर्मपत्नी, अंजनी सिंह, लखन बेलदार, योगेंद्र सोनार, श्याम सिंह, नेमचंद मंडल, दुलार मंडल, रामेश्वर कुमार मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं द्वारा हवन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के कोषाध्यक्ष राज कुमार मंडल ने बताया कि यहां यज्ञ की सफलता को लेकर 24 घंटे का अखंड कीर्तन का प्रोग्राम एक अप्रैल को यज्ञ देवता की मूर्ति विसर्जन किये जाने तक चलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *