प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro District Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) के निर्देश पर नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बोकारो जिले में दामोदर नदी स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पखवारा के अंतिम दिन 30 मार्च को जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री कालोबेंदी बांध में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान की अगुवाई कसमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने किया। उनके साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व काफी संख्या में महिला – पुरूष उपस्थित थे। सभी ने मिलकर बांध घाट व उसके आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। आस पास की गंदगी को झाड़ू लगाकर साफ किया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने उपस्थित रहिवासियों को नदियों, तालाबों समेत अन्य जल श्रोतों को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के दामोदर नदी व अन्य जल श्रोतों के तटीय स्थान को साफ-सुथरा रखेंगे एवं यहाँ रहने वाले लोगों को भी स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करेंगे।
वे दामोदर नदी व अन्य जल श्रोत में कूड़ा कचरा व पॉलिथिन नहीं डालेंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए “सिंगल यूज प्लास्टिक” का प्रयोग नहीं करेंगे। हमेशा कपड़े के थैले का प्रयोग करेंगे। अपने घर के गंदे पानी के निपटान के लिए सोख्ता गड्ढा बनाएंगे।
नदी में बची हुई पूजा सामग्री व केमिकल से बनी हुई मूर्तियाँ विसर्जित नहीं करेंगे। बची हुई पूजा सामग्री को पौधों के लिए खाद के रूप में प्रयोग में लाएंगे तथा खुले में शौच के स्थान पर शौचालय का प्रयोग करेंगे। इसका उपस्थित सभी लोगों ने दोहराव किया।
![]()












Leave a Reply