प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar Block) के हद में ओरदाना पंचायत के ग्राम ओसाम अंतर्गत जगुडीह टोला में बाहाबोंगा सह सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में गोमियां के पूर्व विधायक बबीता देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक (MLA) ने सरना स्थल में जाकर मत्था टेका और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित समूह को अपने संबोधन में कहा कि सरहुल पूजा प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है।
जिसमें पूरे उल्लास के साथ प्रकृति के संरक्षण के साथ आदि काल से चली आ रही संतालियों की बेमिसाल परंपरा के निर्वाहन और उसके मूल रूप में संजोए जाने का भी संदेश प्रसारित होता है। उन्होंने सभी को सरहुल पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी। मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य में भी शामिल हुईं।
मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, गुलाबचंद मांझी, उप प्रमुख दामोदर ठाकुर, समाजसेवी प्रकाश महतो, शिवचरण सोरेन, गंगाधर महतो, उप मुखिया दशरथ महतो, महानंद मुर्मू, देवनंदन सोरेन, सुफल सोरेन, रामेश्वर मुर्मू, गंगा राम मांझी, आदि।
मिथुन कुमार महतो, मिथुन सोरेन,आशीष कुमार, राजन महतो, मुकेश सोरेन, लोधे मांझी, संजय सोरेन, संतोष बेदिया, दिनेश बेदिया, विकास ठाकुर, पंकज बेदिया, संजय महतो समेत सैकड़ों गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply