प्रहरी संवाददाता/मुंबई। महापौर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता (Mayor Kick Boxing Competition) 2022 का आयोजन अंधेरी पश्चिम के शहाजी राजे खेल के मैदान में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र पुलिस के सिनियर इंस्पेक्टर डॉ. प्रदीप मोहिते ने स्वर्ण पदक जीता है, मोहिते मरोल पुलिस स्टेशन में तैनात हैं।
वहीं महिलाओं में पुलिस निर्भया टीम (Police Nirbhaya Teem) मरोल की शीतल लंके ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया है। इन दोनों विजेताओं को विशाल सिंह के हाथों पदक दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल ही में संपन्न हुए महापौर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2022 में मुंबई उपनगर, मुंबई शहर जिला, कलिना पोलीस मुख्यालय, पीटीसी मरोल विभाग, ठाणे जिला, पालघर, वसई, विहार, पनवेल जिला के सभी सिनियर और ज्युनियर अधिकारियों ने भाग लिया। पुरुषों में डॉ. प्रदीप मोहिते और महिलाओं में शीतल लंके ने पुलिस विभाग का नाम रौशन किया।

इस प्रतियोगिता में मुंबई हेडक्वार्टर, मरोल विभाग के पुलिस कर्मचारी, पुलिस बॉयज और गर्ल्स ने कूल 55 पदक प्राप्त किया। इनमें स्वर्ण, कांस्य और ब्रॉन्ज पदक प्राप्त किया है।
पुलिस के इन खिलाड़ियों ने मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) का नाम रौशन किया है। इन खिलाडी में मास्टर विशाल सिंह, ग्रैंड मास्टर सौ. अनिता मोहिते, मास्टर प्रशांत कांबले, मास्टर मिना थापा और मुख्य प्रशिक्षक मास्टर ओमकार मोहिते शामिल हैं ।
![]()












Leave a Reply