Advertisement

झारखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की तरफ अग्रसर – देवनाथ सिंह

संजय कुमार चंद्रपुरा प्रखंड संयोजक मनोनीत

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। संजय कुमार को आम आदमी पार्टी चंद्रपुरा प्रखंड संयोजक मनोनीत किया गया है। बोकारो जिला (Bokaro district) संयोजक अखिल महतो की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह ने यह मनोनयन किया है।

चंद्रपुरा प्रखण्ड के अन्य पदाधिकारियों में फिरोज अनवर सह प्रखंड संयोजक, संजय बोस प्रखंड सचिव, दीपक कुमार सिंह प्रखंड सह सचिव, रूपेंद्र नारायण सिंह प्रखंड कोषाध्यक्ष, मोहम्मद वाहिद प्रखंड सह कोषाध्यक्ष, अहमद हुसैन प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी, मोनू कुमार प्रखंड सह सोशल मीडिया प्रभारी, विक्रांत पासवान प्रखंड मीडिया प्रभारी और चंचल कुमार प्रखंड शिकायत प्रमुख शामिल हैं।

सभी मनोनीत पदाधिकारियों को जिला संयोजक अखिल महतो और जिला प्रवक्ता अरविंद विकास ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद दुबे ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में किए जा रहे काम की आज पूरे देश में चर्चा है। आप की नयी प्रखंड समिति क्षेत्र में जन समस्याओं को उठाने का काम करेगी।

अखिल महतो ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आगे के चुनावों में आम आदमी पार्टी जोर-शोर से झारखंड मे उपस्थिति दर्ज करने की तैयारी में हैं। हम झारखंड में नेतृत्व देने की ओर बढ़ रहे हैं
एक अन्य जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के तर्ज पर ही झारखंड में भी आम आदमी पार्टी सरकार बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों का विश्वास आम आदमी पार्टी के प्रति काफी बढ़ा है। यहां के भ्रष्टाचार और व्यवस्था से लोग काफी परेशान हो चुके हैं। सुकून का जीवन जीने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार यहां बनाना जरूरी है।

सिंह ने 29 मार्च को बोकारो प्रवास के दौरान पत्रकारों से कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी (Party) जिले के सभी प्रखंडों और पंचायत स्तर पर कमेटी गठित कर रही है। इसी के तहत संजय कुमार को आम आदमी पार्टी चंद्रपुरा प्रखंड संयोजक मनोनीत किया गया है। बोकारो जिला संयोजक अखिल महतो की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह ने यह मनोनयन किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *