Advertisement

झारखंडी खतियान संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री और बेरमो विधायक का किया पुतला दहन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो बैक मोड़ में 29 मार्च को झारखंडी खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का पुतला दहन किया गया। यहां आंदोलनकारियों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

पुतला दहन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आंदोलनकारी महेन्द्र चौधरी और रंजीत महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के मूल वासियों को ठगने का काम किया है। चुनाव के समय मुख्यमंत्री (Chief minister) सोरेन ने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद यदि उनकी सरकार बनती है तो वे पहले कैबिनेट में 1932 खतियान लागू करने का कार्य करेंगे।

अभी वह सदन में कुछ और बातें कर रहे हैं। जिसे झारखंड (Jharkhand) की जनता कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। आंदोलनकारियों ने कहा कि जरीडीह प्रखंड के भस्की में शिलान्यास करने के दौरान खतियान समिति के कुछ सदस्यों के द्वारा कुछ सवाल बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह से किया गया। बेरमो विधायक सही ढंग से जबाब नही दिया। यह शर्मनाक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *