Advertisement

फैमिली प्लानिंग शाखा में मास – मीडिया इवेंट कार्यक्रम का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district के हद मे गोमियां प्रखंड कार्यालय के समीप फैमिली प्लानिंग ऐशोसियेशन ऑफ इंडिया (एफपीएआई) गोमियां शाखा में मास-मीडिया इवेंट कार्यक्रम का आयोजन 28 मार्च को किया गया।

कार्यक्रम (Program) में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक डॉ लम्बोदर महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ओरिका के एचआर रोशन सिन्हा, संस्था के प्रबंधक जीडी त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर अतिथियों ने संस्था के 53वें वर्ष पूरे होने पर कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि फैमिली प्लानिंग ऐशोसियेशन ऑफ इंडिया गोमियां शाखा आर्थिक रूप से पिछड़े होने के बावजूद लगातार महिला जागरूकता, आदि।

जनसंख्या नियंत्रण, प्रजनन स्वास्थ्य संबंधित संक्रमण की रोकथाम, टीकाकरण सहित अन्य यौन संबंधित रोगों के रोकथाम पर बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संस्था को सरकार एवं अन्य श्रोतों से मदद की आवश्यकता है। विधायक डॉ लम्बोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahto) ने कहा कि गोमियां में ओरिका बारूद फैक्ट्री, सीसीएल, ओएनजीसी आदि कई बड़े संस्थान है।

इन सभी संस्थानों के सीएसआर (CSR) मद से संस्था को मदद दिलाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि वे सांसद और विधायक मद से भी संस्था को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ओरिका बारूद फैक्ट्री के एचआर रोशन सिन्हा ने फैक्ट्री के सीएसआर मद से संस्था को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, गोमियां प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय, निवर्तमान मुखिया शांति देवी, निवर्तमान पंसस मालती देवी, गायत्री तिवारी, संदीप स्वर्णकार, किशोर नायक, कोलेशवर रविदास सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *