Advertisement

आप में शामिल हुए पासी विकास कल्याण समिति के जिला उपाध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड राज्य (Jharkhand State) पासी विकास कल्याण समिति के बोकारो जिला (Bokaro district) उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने स्थानीय सेक्टर चार सिटी सेंटर में 27 मार्च को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उनको आप जिला संयोजक अखिल महतो और जिला प्रवक्ता अरविंद विकास ने पार्टी का टोपी पहना कर सदस्यता दिलाई।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से प्रभावित होकर उन्होंने आप की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी दिल्ली की तरह रोजगार, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।

जिला संयोजक अखिल महतो ने उम्मीद जताया कि इनके आने से आम आदमी पार्टी बोकारो एवं झारखंड में मजबूती से आगे बढ़ेगी। अरविंद विकास ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आप पार्टी बोकारो एवं झारखंड में एक मजबूत स्थिति में रहेगी। उन्होंने मुकेश चौधरी को अच्छे संगठनकर्ता कहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *