Advertisement

अंगवाली दक्षिणी में बच्चों का टीकाकरण व 18+को वैक्सीनेशन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार सीएचसी (CHC) के अधीनस्थ अंगवाली दक्षिणी पंचायत के गाभरमोचरो तथा हीरटांड़ टोला में 26 मार्च को टिकाकरण एवं वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार गाभरमोचरो में आयोजित शिविर में 21छोटे बच्चों को टीकाकरण एवं हीरटांड़ टोला में 19 बच्चों को टीकाकरण के अतिरिक्त 18+ के 19 युवक, युवतियों को कोविड-19 का वेक्सिन लगाया गया। दोनों शिविरों में एएनएम प्रतिभा कुमारी, सहिया किरण देवी सहित अन्य स्वस्थ कर्मी टीम में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *