Advertisement

अजकवि एवं झामुमो नेता ने जाहेरथान की सफाई कराया

आगामी 4 अप्रैल को बुंडू के मनेगा सरहुल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) अनुसूचित जनजाति कल्याण विकास योजना के सदस्य सह झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू की देखरेख में 26 मार्च को पेटरवार प्रखंड के हद में बुंडू पंचायत अंतर्गत वीर जाहेरथान की साफ सफाई जेसीबी मशीन द्वारा कराया गया।

इस अवसर पर मुर्मू ने बताया कि आगामी 4 अप्रैल को प्रखंड स्तरीय सरना (सरहुल) पूजा बुंडू के वीर में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरहुल पूजा आयोजन में पेटरवार प्रखंड के सभी प्राकृतिक के आराधक महिला, पुरुष पूजा में भाग लेंगे। इस अवसर पर झामुमो के गंगाधर महतो, महानंद मुर्मू, शिवचरण सोरेन, यमुना टुडु, बिपिन किस्कू आदि प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *