Advertisement

जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी की पहल पर अनिश्चितकालीन धरणा समाप्त

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। राशन कलाबाजरी के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई की मांगों को लेकर बगोदर प्रखंड (Bagodar block) सह अंचल कार्यालय के समक्ष चल रहे अनिश्चितकालीनधरना छठे दिन 26 मार्च को जिला (District) खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी गौतम भगत के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार आंदोलनकारियों को जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने एक माह मे जांचोपरांत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ बगोदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, प्रखंड प्रमुख मुस्ताक अंसारी शामिल थे।

बताते चले कि बिते 19. अर्चना से चौधरीबांध पंचायत के मुखिया पति प्रेमचंद साहु के नेतृत्व में ग्रमीणो ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खिलाफ धरना दिया जा रहा था। जिसमें मांग किया गया था, कि राशन कार्ड लाभुको से अनाज कटौती बंद करने, वितरण पर्ची देने, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आपूर्ति विभाग के प्रभार से मुक्त करने आदि मांग शामिल था।

धरना मे मुखिया चिंता देवी, अमजद खान, मनोज साव, अर्जुन यादव, जितेन्द्र कुमार, शहनवाज अंसारी, मिथलेश यादव, अब्दुल कलाम, सिकंदर अली, इस्तियाक अंसारी, संजय महतो, मुमताज अंसारी, रोहित महतो, रघु सोनी समेत बडी संख्या महिला, पुरुष ग्रामीण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *