Advertisement

रामनवमी जुलूस अनुमति के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। भाजपा ओबीसी मोर्चा (BJP OBC Morcha) के प्रदेश अध्यक्ष तथा विजय शंखनाद संस्था हज़ारीबाग़ के अध्यक्ष अमरदीप यादव ने 26 मार्च को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से उनके रांची स्थित आवास में मुलाकात किया।

अमरदीप अपने द्वारा लिये संकल्प कि जब तक रामनवमी जुलूस का परमिशन नही मिलेगा खाली पैर रहेंगे। वो नंगे पांव ही पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष हज़ारीबाग़ में सरहुल, रामनवमी, विजयादशमी और एकादशी जुलूस की अनुमति देने पर राज्य सरकार की उदासीनता को लेकर चर्चा किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से कहा कि इस बाबत राज्य सरकार की निष्क्रियता समझ से परे है, जबकि विधानसभा में विधायकों द्वारा पुरजोर तरीके से इसकी मांग रखी गई है।

अमरदीप यादव ने इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराने की घोषणा के विरोध में विषय रखा, तथा इस षड्यंत्र के विरुद्ध आगे के आंदोलन पर चर्चा किया। साथ ही ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले प्रमंडलीय बुद्धिजीवी और सामाजिक सम्मेलन की तैयारियों की रूपरेखा पर पूर्व मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन लिया।

रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष के साथ ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कुमार स्वर्णकार एवं रांची महावीर मंडल के पदाधिकारी राजेंद्र मंडल मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *