Advertisement

विनोबा भावे स्कूल ऑफ लर्निंग में बच्चों ने किया योग अभ्यास

उपस्वास्थ्य केंद्र गाल्होवार में सप्ताह में दो दिन करवाया जाएगा योगा

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में उप स्वास्थ्य केंद्र गाल्होवार के प्रांगण में विनोबा भावे स्कूल ऑफ लर्निंग द्वारा 25 मार्च को बच्चों के बीच योगा अभ्यास करवाया गया। सहिया निर्मला देवी के अध्यक्षता में व योग प्रशिक्षक अमर कुमार राणा के द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

योग कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र का पहला उच्चारण के साथ, दूसरा उच्चारण सुदम व्यायाम अंगुली नमन, तीसरा मनीबंद चक्र, चौथा ग्रीवा संचलन, पाँचवाँ स्कन्ध चक्र, प्रणायाम, मस्तिक प्रणायाम, अनुलोम विलोम, कपाल भाति, हलाण इत्यादि व्यायाम योगो की अभ्यास बच्चों के बीच करवाया गया।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक अमर कुमार राणा ने कहा कि योग करने पर ह्रदय को स्वस्थ रखना, तनाव कम, वजन कम, इम्यूनिटी बूस्ट, नई ऊर्जा सुख शांति हमारे स्वास्थ्य में लाभ मिलती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना बेहद जरूरी है। योग करे निरोग रहे।

विद्यालय के प्राचार्य मनोज शर्मा ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगा करना फायदेमंद होता है। इसकी मदद से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। योग प्रतिदिन सामान्य व्यक्ति के लिए अधिकतम 1 घंटे और साधकों हेतु न्यूनतम 3 घंटे करना चाहिए।

मौके पर मनोज कुमार शर्मा (प्राचार्य), पूनम शर्मा (शिक्षिका), बबीता कुमारी (शिक्षिका), धीरज शर्मा (शिक्षक), निर्मला देवी (सहिया), आरव शर्मा, अवी शर्मा, पीयूष शर्मा,सचिन महतो,पीयूष,महतो,लक्की कुमार,कृष्णा कुमार,धीरज महतो,आलिया प्रवीण,मनीषा महतो, आदि।

सनराज कुमार, रवि कुमार, विक्की कुमार, शिवम कुमार, डोली पटेल, आनंद कुमार, अश्विनी कुमारी, दिव्या शर्मा, रानी कुमारी, कोमल कुमारी, रूही, ललिता, काजल, आयशा, चंदन, आशीष, प्रिंस, पीयूष, संतोष, सुजल, काजल,अमित, खुशी इत्यादि छात्र-छात्राएं व् ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *