Advertisement

एचपीसीएल में किया गया मॉक ड्रिल

एचपीसीएल व् जिला आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में मॉक ड्रिल का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) मुख्यालय के हद में बियाडा क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के डिपो में 25 मार्च को आपात स्थिति में आगजनी एवं दुर्घटना में बचाव को लेकर की जाने वाली कार्रवाईयों के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

उक्त मॉक ड्रिल (Said mock drill में आगजनी एवं दुर्घटना के बाद उत्पन्न आपात स्थिति से निपटने के लिए की जाने वाली कार्रवाईयों को ऑन स्पॉट करके दिखाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों की तत्परता व सुझ-बुझ से यह मॉक ड्रिल सफल रहा। मौके पर उपस्थित जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार ने आपदा प्रबंधन के विभिन्न गुणों से उपस्थित कर्मियों को अवगत कराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *