Advertisement

मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश का रहीवासियों ने लगाया आरोप

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। सैकड़ों वर्ष पुरानी मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश की रहिवासियों ने मल्लू नायक पर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारी (Administrative Officer) मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित सैकड़ो वर्ष पुरानी मंदिर में विगत कुछ दिनों से पडोस के ही एक व्यक्ति ने दावा किया कि यह मंदिर, तलाबा उसका है। मंदिर में वह खुद पूजा करेगा और किसी को पूजा पाठ का कोई कार्यक्रम करने नहीं दिया जाएगा।

इसे लेकर 25 मार्च की सुबह रहिवासी महिला, पुरुष इकट्ठे हो गए। आक्रोशित रहिवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाते हुए कहा कि हमें मंदिर में आने जाने से रोका जाता है।

वहीं दूसरी ओर मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि मल्लू नायक नाम का व्यक्ति हमें पूजा पाठ करने से मना कर दिया और मंदिर के अंदर का खूंटा भी उखाड़ दिया।

घटना की सूचना रहिवासियों ने गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार, सीओ (CO) संदीप अनुराग टोपनो एवं गोमियां थाना प्रभारी आशीष खाखा को दिया। सूचना मिलते ही सभी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

इस संबंध मे सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने कहा कि मन्दिर धार्मिक आस्था की जगह है। किसी के एकाधिकार की चीज नहीं। हड़पने की नीयत से यह कार्य किया जा रहा है। अंचल कर्मचारी से इसकी पूरी जानकारी मांगी गई है।

उन्होंने यहां से अतिक्रमण हटाने का बात कही। इस संबंध में उमेश नायक के छोटे भाई रमेश नायक ने कहा कि यह आरोप बेबुनियाद है। हमने किसी को मंदिर में पूजा पाठ करने से नहीं रोका। मौके पर सैकड़ों रहिवासी महिला, पुरुष मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *