Advertisement

महिलाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। राजेंद्र नगर कॉ-ऑपरेटिव स्थित इंटरनेशनल होराईजन पब्लिक स्कूल के सभा गृह में 24 मार्च को करीब आधा दर्जन महिलाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। यहां आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने टोपी पहना कर महिलाओं को आप की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर अपनी बात रखते हुए प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि पंजाब में जीत के बाद पूरे देश में आम आदमी पार्टी से जुड़ने की होड़ मची है। लोग खुद ब खुद चलकर आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। धनबाद जिला प्रभारी मोहम्मद महबूब आलम ने कहा कि आम आदमी पार्टी में आप सभी लोगों का स्वागत है।

उन्होंने कहा कि आज महिला शक्ति के वजह से ही पूरे भारत में आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। सह सचिव शादाब उद्दीन शेख ने कहा कि महिलाओं के जुड़ने से आम आदमी पार्टी बोकारो जिला में काफी मजबूत होगी। इस अवसर पर शर्मिला देवी, रीना देवी, देवंती देवी, संगीता देवी, खुशबू कुमारी, नंदू शर्मा आदि ने आप की सदस्यता ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *