Advertisement

तीन पंचायत में पांच योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने 24 मार्च को विधायक मद से पेटरवार प्रखंड के तीन पंचायत में पांच कार्य-योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास एक ही समय में किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विधायक समर्थक उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के बड़काबांध में महिला स्नानघाट निर्माण, अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बेहरागोडा में माइंस बोर्ड मार्ग से आम पेड़ तक पीसीसी पथ, आदि।

झोपरोटांड़ में दुर्गा मांझी के घर से प्राथमिक विद्यालय तक पीसीसी पथ, चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुन्झको काली मंदिर के बगल चबूतरा निर्माण, हरिन कटवा मार्ग से बस्ती तक पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास शामिल है।

बर्चुवल शिलान्यास के दौरान विधायक बेरमो कुमार जयमंगल, पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश प्रसाद, कार्यालय सचिव रिंकू निषाद आदि जुड़े थे, जबकि अपने योजना स्थलों पर गौरीनाथ कपरदार,आदि।

सत्यजीत मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, अजय जयसवाल, अमर मिश्रा, बरूण मिश्रा (अंगवाली), चमन सोरेन, अनिल सोरेन, अजीत सोरेन(बेहरागोडा), मानिकचंद मंडल, लालचंद मांझी, रामकुमार मांझी(झोपरोटांड़) आदि लाभुक कमिटी के सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *