Advertisement

मुक्ति फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में स्वांग स्थित गोमियां कॉलेज परिसर में मुक्ति फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम (Program) में बतौर मुख्य अतिथि गोमियां कॉलेज के संस्थापक रविंद्र कुमार सिंह एवं प्राचार्य दामोदर पांडेय मौजूद थे।

मुक्ति फाउंडेशन (Mukti foundation) के अध्यक्ष महेश प्रसाद स्वर्णकार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कॉलेज में बीते 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं डॉक्टरों की देखरेख में संपन्न हुआ।

इस शिविर में रक्तदाताओं द्वारा कुल 20 यूनिट (Unit) रक्त डोनेट किया गया। जरूरतमंदों को इसका लाभ मिलेगा। रक्त दान देने वालों के लिए फल एवं जूस की व्यवस्था की गई थी। मौके पर नई पहल के अध्यक्ष मुनीलाल यादव, समाजसेवी विनोद यादव, सुजीत अग्रवाल, दीपक स्वर्णकार, आशीष शर्मा आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *