विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। शहीदी दिवस के अवसर पर गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के हद में साड़म पंचायत सचिवालय में शहीद-ऐ-आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु का 91वां शहादत दिवस मनाया गया।
जानकारी के अनुसार बीते 23 मार्च को भाकपा माले, ऐपवा एवं इंकलाबी नौजवान सभा गोमियां प्रखंड कमेटी (Gomiyan block committee) की ओर से शहादत दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित जनों द्वारा शहीद वेदी पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर माले नेत्री शोभा देवी ने कहा कि सरदार भगत सिंह के बताए गए रास्ते पर चल कर हम आजाद भारत की कल्पना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें केवल आजादी नहीं चाहिए बल्कि हिंदुस्तान में किसान, मजदूर और आम जनता को ऐसा अधिकार चाहिए, जिसमे बराबरी का हक मिले।
माले नेता उमेश राम एवं सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस ऐसे समय में मना रहे हैं, जब देश पूजीपतियो के इशारे पर चल रही है। इस सरकार में हक मिलना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि देश में जब कोरोना महामारी आयी तब हजारों मजदूरों के रोजगार छिन गए और केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों को पूंजीपतियों के हाथों में बेचते गए हैं। इस कारण देश पर रोजगार का गहरा संकट उत्पन्न हो गया है। देश में महंगाई जिस प्रकार बढ़ती जा रही है। गरीबों का जीना मुश्किल हो चुका है।
इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने कहा कि शहादत दिवस को हम संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। हम नौजवानों को संगठित कर रोजगार के लिए संघर्ष तेज करेंगे।
मौके पर श्याम उदास मुंडा, मोहन प्रसाद ठाकुर, जय मंगल प्रसाद, विशाल कुमार, भोला सिंह, आफताब राय, सरयु पासवान, अयूम राय, तारा देवी, रीना देवी, रशीदा खातून, शेरा खातून, उषमा खातून, मैमून खातून सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply