Advertisement

उपायुक्त ने शिकारीपाड़ा अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड की उप राजधानी दुमका के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला (Deputy Commissioner Ravi Shankar Shukla) ने 23 मार्च को जिला के हद में शिकारीपाड़ा अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं संधारित फाइलों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त शुक्ला ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी फाइलों, अभिलेखों एवं पंजीयों का संधारण नियमानुसार हो, इसे सुनिश्चित करें।

शिकारीपाड़ा अंचल के हद में सभी 48 खनन पट्टों की जांच गठित टीम के सदस्यों के द्वारा की गई एवं अद्यतन स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि अवैध खनन करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

मौके पर उपायुक्त ने राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र भ्रमण कर अवैध खनन करने वाले लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। राजस्व संग्रह में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार (Government) एवं राजस्व विभाग के निर्देशों का अक्षरस: अनुपालन सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय के कार्यो से भी अधिकारियों कर्मियों को अवगत कराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *