Advertisement

वर्तमान सद्गुरु करेंगे महर्षि सदाफल देव की मूर्ति का अनावरण

सदगुरु सदाफल देव मूर्ति का अनावरण को लेकर सारी तैयारियां पूरी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में अंगवाली स्थित सदगुरु मंदिर में 22 मार्च को विहंगम योग संत समाज के संस्थापक सदगुरु महर्षि सदाफल देवजी महराज की आदमकद मूर्ति का अनावरण विधिवत होना निश्चित है। विहंगम योग कोयलांचल संत समाज की ओर से इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्च की सुबह विहंगम योग के वर्तमान सदगुरु आचार्य स्वतंत्र देवजी महराज एवं संत प्रवर विज्ञान देवजी महराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ‘अ’ अंकित श्वेत ध्वजारोहण के पश्चात सदगुरु महर्षि सदाफलदेव की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

इसके बाद 101 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ भी संपन्न होना है। साथ ही संध्या से देर रात तक गुरुजनों की दिव्यवाणी, अमृतवाणी का कार्यक्रम होना है। इस अवसर पर यहां विशाल भंडारा भी आयोजित होगा।

विहंगम योग संत समाज की ओर से 21 मार्च को बताया गया कि 22 मार्च को दिन दस बजे अंगवाली स्थित विवाह मंडप से झांकी सह रैली निकालकर मिश्रा मुहल्ला, मंडपवारी चौक,नहर चौक होते आयोजन स्थल पहुंचेगा। जहां आयोजन की शुरुआत होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *