Advertisement

खाता खोलने के लिए कैम्प में नही पहुंचे बैंक अधिकारी

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित मध्य विद्यालय गोमियां में पूर्व घोषणा के अनुसार बैंक खाता खोलने के लिए कैंप का आयोजन निर्धारित था। बावजूद इसके नहीं पहुंचे बैंक अधिकारी।

जानकारी के अनुसार 21 मार्च को स्कूली बच्चो का बैंक खाता (Bank Account) खोलने के लिए कैम्प का आयोजन मध्य विद्यालय गोमियां में किया गया था। इसके बाद भी इस कैम्प में कोई भी बैंक अधिकारी नही आये।

इस संबंध में उक्त स्कूल के सहायक शिक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर बैंकों की सहमति से सुबह 9 बजे का समय दिया गया था। किन्तु किसी भी बैंक के अधिकारी नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि झारखंड शिक्षा परियोजना के अनुसार अब तक कुल 66,603 बच्चों का बैंक खाता नहीं रहने के कारण उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

वही दूसरी ओर दूर दराज से आने वाले बच्चे एवं उनके माता पिता निराश होकर लौट गये। परिजनों ने कहा कि हमे स्कूल की ओर से बुलाया गया था। हम ऐसे क्षेत्र से आते हैं, जहां भाड़े की गाड़ी भी नहीं चलती। यहां तक आने के लिए पैदल हीं सफर करना पड़ा। खासकर उन्हें अब छोटे बच्चों को लेकर पैदल ही अपने घर जाना पड़ेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *