Advertisement

भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा होली खेली गई

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाजपा (BJP) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा बीते 19 मार्च को होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में होली के गीतों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नाचे तथा गुलाल अबीर लगाकर होली का जश्न मनाया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाया।

होली का कार्यक्रम बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप के रेस्ट हाउस कॉलोनी करगली गेट स्थित टुनटुन तिवारी के आवास पर, भाजपा कार्यालय पुराना बीडीओ ऑफिस में भाजपा के वरीय नेता जगरनाथ राम के कार्यालय पर एवं 16वीं लोकसभा के सांसद के आवासीय कार्यालय पर पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के उपस्थिति में होली खेला गया।

इस अवसर पर सभी ने 16वी लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय को अबीर गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। मौके पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर 2 वर्षों में होली का रंग फीका हो गया था। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस महामारी को खत्म कर लोगों को इससे राहत मिले और क्षेत्र का विकास हो।

देश की जनता रोजी रोजगार में लगे और अपने परिवार की अच्छी तरह से भरण-पोषण करें। ईश्वर से यही मेरी कामना है। मौके पर भाजपा फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, बोकारो जिला मंत्री विक्रम कुमार पांडेय, फुसरो नगर स्वच्छता प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, ओम सिंह, विद्यार्थी पांडेय,आदि।

फुसरो नगर सोशल मीडिया (Social media) प्रभारी शंकर सिन्हा व मनोज कुमार, भाजपा के वरीय नेता नवल किशोर सिंह, शिव प्रकाश पांडेय, विवेश सिंह. शिव प्रसाद माथुरी के अलावा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *