आदिवासियों के सरहुल पर्व में ग्रामीणों की खुशहाली की कामना की
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गोमियां के पूर्व विधायक बबीता देवी (MLA Babita devi) ने 20 मार्च को पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में पतकी पंचायत के आदिवासी टोला एवं अरजूवा पंचायत के लवागड़ा पहुंचे।
स्थानीय जाहेर थान में आयोजित बाहा पोरोब (सरहुल पूजा) सह महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पूजा स्थल में मत्था टेका और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
मौके पर पूर्व विधायक ने महोत्सव में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरहुल पूजा प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। जिसमें पूरे उल्लास के साथ प्रकृति के संरक्षण के साथ आदि काल से चली आ रही संतालियों की बेमिसाल परंपरा के निर्वहन और उसके मूल रूप में सहेजे जाने का भी संदेश प्रसारित होता है।
उन्होंने सभी को सरहुल पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी। मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य में भी पूर्व विधायक शामिल हुए।
मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, आदि।
प्रकाश महतो, गंगाधर महतो, महानंद मुर्मू, समाज सेवी शिवचरण सोरेन, दशरथ महतो, देवचंद सोरेन, राजन करमाली, मांझी हडम प्रेमचंद मांझी, मांझी हडम ईश्वर टुडु, नायके चंदन टुडु, नारायण सोरेन, कमल नाथ टुडु, मणिलाल सोरेन, गुलाब प्रसाद, मनोज टुडु, शांति देवी, उर्मिला सोरेन, दिलीप टुडु, नारायण प्रजापति, अजय प्रजापति, अमित ठाकुर, जीतन मांझी, सुधीर महतो समेत सैकड़ो रहिवासी उपस्थित थे।
302 total views, 1 views today