एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। लातेहार के पुलिस उपाअधीक्षक (डीएसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने अपनी गाड़ी से सड़क दुर्घटना में घायल दर्द से कराहती महिला को मानवता का परिचय देते हुए स्वयं की सरकारी गाड़ी से ईलाज के लिए चंदवा अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी (DSP) के इस नेक कार्य की चंहुओर सराहना की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक संतोश कुमार मिश्रा अपने दलबल के साथ चंदवा से लातेहार लौट रहे थे। इसी दौरान चंदवा – लातेहार मुख्य पथ के चीरो मोड़ पर दुर्घटना में घायल एक महिला को सड़क पर पड़ा कराहता हुआ देखा।
उन्होंने तत्काल घायल महिला को अपनी गाड़ी से चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जिससे घायल महिला को सही वक्त पर इलाज संभव हो पाया। सुचना पाकर पुलिस निरीक्षक सह चंदवा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार भी अस्पताल (Hospital) पहुंचे।

इधर घायल महिला को अस्पताल के चिकित्सक डॉ नीलिमा कुमारी, एएनएम सुनीता कुजूर, स्वास्थ्य कर्मी प्रवीण कुमार भोला की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि घायल महिला पानो देवी (पति सूर्यदेव सिंह) खड़िया किस्को लोहरदगा से चिरो (चंदवा) में ईंट भट्ठा में काम करने के लिए आ रही थी कि चिरो मोड़ के समीप बाइक असन्तुलित होने के कारण महिला सड़क पर गिर गई। इससे महिला के पैर को पीछे से आ रही ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया।
इससे महिला के पैर में गंभीर चोंटें आई। मानवता का परिचय देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान सहित दर्जनों जिलावासियों ने पुलिस उपाधीक्षक मिश्रा को साधुवाद दिया है। बताया जाता है कि लचर व्यवस्था के कारण चंदवा सीएचसी परिसर में छाए अंधेरा का सामना पुलिस प्रशासन (Police Administration) को भी करना पड़ा।
![]()












Leave a Reply