Advertisement

विधायक ने किया जगदात्री पब्लिक स्कूल का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो (Dr Lambodar Mahato) ने 20 मार्च को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना में जगदात्री पब्लिक स्कूल का विधिवत उद्घघाटन किया। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य सहित में बड़ी संख्या में विधायक समर्थक उपस्थित थे।

विद्यालय उद्घघाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक (MLA) ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे सभी को रहना चाहिए। सही शिक्षा बच्चों को मिलने पर अपना भविष्य बच्चे खुद सवार सकते हैं। डॉ महतो ने कहा कि जहां भी शिक्षा के लिए प्रयास करें वह सराहनीय काम है।

बागदा मुखिया विष्णु चरण महतो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कसमार प्रखंड का हर गांव आगे रहा है। सिर्फ रहिवासियों को सही समय पर बच्चों को शिक्षा मिले यह प्रयास करने की आवश्यकता है, ताकि बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्थान हासिल कर सके।

महतो ने स्थानीय विधायक से आग्रह किया कि उच्च शिक्षा के लिए कसमार प्रखंड में सरकारी स्तर पर व्यवस्था हो। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *