Advertisement

बेरमो कोयलांचल में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनी होली

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो कोयलांचल में दूसरे दिन 19 मार्च को भी खूब धूमधाम से होली का त्यौहार मनाई गई। इस दौरान सभी जगहों पर लोगों ने रंग और गुलाल लगा एक दूसरे के गले मिल कर बधाई दी।

होली के दूसरे दिन फुसरो, करगली, सुभाष नगर, करगली बाजार, पुराना बीडीओऑफिस, जरिडीह बाजार, संडे बाजार, कुरपानिया, जारंगडीह, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा सहित कई जगहों पर होली के लिए भव्य इंतजाम किए गए थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस भी चौकस दिखी।

सुबह में लोगों ने घर में पूजन किया। लोग गली – मोहल्लों से लेकर सभी प्रमुख चौराहों पर रंग- गुलाल से होली खेलते नजर आये। इस अवसर पर पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बीएंडके जीएम एमके राव, कथारा जीएम एम के पंजाबी,आदि।

ढोरी जीएम एमके अग्रवाल, मानवी महिला समिति के अध्यक्ष नीलम पंजाबी, कनिका महिला मंडल के अध्यक्ष चंद्रकला राव,भाव्या महिला मंडल समिति के अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, सामयिक परिवेश पत्रिका के संपादक श्याम कुंवर भारती आदि ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *