एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड के ब्लड मैन के नाम से मशहूर हरबंस सिंह सलूजा को प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें जय महाराणा रक्तदान समूह की ओर से समूह के संस्थापक अध्यक्ष रक्तमित्र शैलू मंडलोई खंडवा, मध्य प्रदेश द्वारा दिया गया।
ज्ञात हो कि, ब्लडमैन सलूजा विगत 13 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में बोकारो सहित पुरे झारखंड राज्य में क्रांति लाने हेतु पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
कोरोना काल में भी सलूजा एक दिन भी घर में नहीं बैठे और कठिन से कठिन परिस्थिति में भी उन्होंने जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध करवाया। सिर्फ करोना काल में सलूजा के नेतृत्व में 21 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। उनके द्वारा रक्तसेवा को देखते हुए उन्हें देश के लगभग सभी राज्यों से सम्मानित किया जा चुका है।

उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो को देखते हुए ब्लडमैन सलूजा को नेशनल फेडरेशन ऑफ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।
बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (Bokaro blood donors association) के संस्थापक एवं अध्यक्ष हरबंस सिंह सलूजा ने इस सम्मान के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान भले ही मुझे मिला हो, लेकिन इस सम्मान के पीछे बोकारो के सभी रक्त दाताओं का सहयोग रहा है, जिन्होंने लगातार 13 वर्षों से उन्हें भरपूर सहयोग दिया।
उन्होंने यह सम्मान बीबीडीए (BBDA) के सभी सदस्यों को समर्पित किया। संस्था के सभी सदस्यों ने इस सम्मान हेतु ब्लड मैन सलूजा को बधाई दी है।
![]()












Leave a Reply