Advertisement

प्रतिभागियों को पटना का भ्रमण कराया गया

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के हद में पाटलीपुत्र कॉलोनी स्थित लिट्रा पब्लिक स्कूल में बीते दिनों आयोजित प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पटना के दर्जनों रमणिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। नेतृत्व सामयिक परिवेश पत्रिका के प्रधान संपादक ममता मेहरोत्रा तथा संपादक श्याम कुंवर भारती ने किया।

जानकारी के अनुसार सामयिक परिवेश के आयोजन में भाग लेने वाले बिहार, बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश अध्याय से भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों को 17 मार्च को पटना की प्रसिद्ध मंदिर पटन देवी, पटना साहिब गुरुद्वारा पूजन दर्शन कराया गया।

साथ ही सबसे बड़े चिड़िया घर का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर पत्रिका के संपादक सह राष्ट्रीय सलाहकार श्याम कुंवर भारती , बिहार अध्याय के राज्य प्रभारी प्रीतम कुमार झा, झारखंड अध्याय के उप संपादक नितेश सागर, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश),आदि।

मीडिया प्रभारी तारकेश ओझा (पश्चिम बंगाल), गोपाल लोधा और बिहार अध्याय की राज्य सलाहकार पूनम यादव भी शामिल थे। उक्त जानकारी सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका के संपादक सह राष्ट्रीय सलाहकार श्याम कुंवर भारती ने दी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *