Advertisement

इनमोसा ने मनाया होली मिलन समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंडियन नेशनल माइन्स ऑफिशियल एंड सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन (इनमोसा) द्वारा 17 मार्च को बोकारो जिला (Bokaro district)  के हद में जारंगडीह खुली खदान कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी नवल किशोर दुबे सहित दर्जनों अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर पीओ (PO) दुबे नेता कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी संबंध और मजबूत बनता है। इनमोसा के कथारा क्षेत्रीय सचिव बैजनाथ नायक ने कहा कि होली आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का परिचायक है।

इसे सब को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार वर्ष में एक बार आता है, ताकि हम सबका आपस में एकजुटता बना रहे। आपसी गिले-शिकवे को भूल कर हम अपने मकसद को पूरा करने के लिए लगे रहे।

मौके पर कोलियरी प्रबंधक दुर्गेश कुमार सिंहा, नीरज कुमार सिंह, संतोष कुमार, अभिजीत दत्ता, आर एन पांडेय, ए के सिंह, लोकेश लोहार, बृजनंदन रजक, मुस्ताक खान तथा इनमोसा शाखा सचिव संतोष कुमार मंडल, राजेश कुमार, विनोद प्रसाद, राहुल कुमार सिंह,आदि।

सौरभ कुमार दुबे, संजीत मंडल, प्रीत पाल, हेमंत कुमार सिंह, गौतम कुमार यादव, रविंद्र यादव, राम बिहारी सिन्हा, राकेश सिंह, निरंजन कुमार, हेमलाल पटवा, अजय चौहान, सूरजदेव मंडल सहित कई पदाधिकारिगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *