Advertisement

भामसं क्षेत्रीय कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा स्थित भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय कार्यालय में 16 मार्च की संध्या होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

मौके पर बेरमो के पूर्व विधायक (MLA) योगेश्वर महतो बाटुल, सीसीएल सीकेएस अध्यक्ष दिलीप कुमार सहित दर्जनों यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

होली मिलन समारोह के अवसर पर पूर्व विधायक बाटूल ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। इसे हंसी खुशी से मनाया जाए। आपस में किसी प्रकार का मतभेद, द्वेष अथवा विवाद उत्पन्न ना करें। सीकेएस अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि होली समाज में समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

मौके पर उपरोक्त के अलावा संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो, क्षेत्रीय सचिव राज कुमार मंडल, राजू स्वामी, जदुनाथ गोप, सुदामा कुमार, प्रकाश विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, राजू रविदास, बुधन प्रजापति, पी डी बर्मन, चंद्रदेव, देव नारायण यादव, राजीव कुमार पांडेय, विजयानंद प्रसाद, बुधन प्रजापति, आदि।

प्रकाश विश्वकर्मा, एम एन सिंह, जगजीवन राम, अरबिंद कुमार, राजू रविदास, भोला महतो, विनय राम, अमरनाथ शाहा, आर पी यादव, बासुदेव मंडल, सीताराम प्रजापति सहित दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार उक्त कार्यालय में रह रहे कुछ लोगों द्वारा पूर्व में मुर्गा आदि के सेवन के पश्चात शेष सामग्री वहीं छोड़ दिए जाने के कारण फैल रहे दुर्गन्ध से अतिथियों तथा यूनियन पदाधिकारियों में खासा रोष दिखा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *