Advertisement

बीएंडके ईएंडएम विभाग के फ़ोरमैन ग्रुप का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

होली मिलन समारोह की मची धूम, खूब उड़े रंग गुलाल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल बीएंडके ईएंडएम विभाग के फ़ोरमैन ग्रुप का होली मिलन समारोह का आयोजन 15 मार्च को बोकारो जिला के हद में करगली में किया गया। अध्यक्षता संतोष कुमार सिंहा और संचालन विनोद कुमार ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यकारी अध्यक्ष आलोक रंजन अकेला ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है। सभी लोग मिल जुलकर त्योहार मनाएं। गले-शिकवे भुलाकर त्योहार का आनंद लें। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का दौर चला।

पारंपरिक होली गीतों पर लोग झूमते रहे। देर शाम तक चले कार्यक्रम में लोगों ने पकवान का भी लुत्फ उठाया। मौके पर उपाध्यक्ष जसवंत सिंह गौतम, दिनेश कुमार बैठा, लालचंद महतो, सचिव मोहम्मद इंतेसार, सह-सचिव महेंद्र ठाकुर और राजेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा (एमआरआरएस), उप कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, आदि।

संगठन सचिव राजकुमार ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य सोमारु, सुजीत ठाकुर, अभिजीत दास, आनंदम बोस, राजू मुंडा, दिनेश राम, मोहन थापा, हिमांशु कुमार, दिनेश राम, मीरा कांत, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, शिव प्रसाद, जावेद अंसारी, राजू मुंडा, संजीव तिवारी, मेघलाल महतो, राजेन्द्र रवानी, कार्तिक कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *