Advertisement

अगरिया समाज के बंधुआ मजदूरों की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के हद में चतरोचट्टी पंचायत के चिपरी गांव में अगरिया जाति के बंधुआ मजदूरों की जमीन पर दबंग कर रहे हैं। उक्त जानकारी 15 मार्च कॉ अगरिया जाति के महिला एवं पुरुषों ने दिया।

जानकारी के अनुसार बंधुआ मजदूरी से मुक्त कर 1986 में खाता नंबर 2 प्लॉट नंबर 1861 में सरकार (Government) के द्वारा प्रत्येक को 50-50 डिसमिल जमीन दिया गया था। इसकी जानकारी गोमिया अंचल कार्यालय में आये अगरिया जाति के महिला एवं पुरुषों ने दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा मिली इस जमीन पर वे अपना जीविकोपार्जन के लिए खेती-बाड़ी करते हैं। इसी जमीन के आधार पर उन्हें लाल कार्ड, वृद्धा पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का लाभ मिलता रहा है। आवंटित जमीन का रशीद एवं पर्चा भी उनके पास है।

इसके बावजूद कुछ दबंगो के द्वारा उक्त जमीन पर अनुचित तरीके से कब्जा कर लिया गया है। गोमियां अंचल के सीओ संदीप अनुराग टोपनो से अगरिया जाति के बंधुआ मजदूरों ने अपनी जमीन को दबंगों से मुक्त कराने के लिए गुहार लगाते हुए आवेदन दिया है।

इस संबंध में सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने कहा कि सरकार द्वारा बंधुआ मजदूरों को जमीन उपलब्ध कराई गई थी। कुछ कथित लोगो द्वारा कब्जा करने का नियत रखा जा रहा है। इस संबंध में तत्काल कर्मचारी को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दे दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उक्त जमीन पर चल रहे कार्य को रोकने के लिए तत्काल नोटिस (Notice) जारी किया जा रहा है, ताकि बंधुआ मजदूरों को उनके हक और अधिकार से वंचित ना होना पड़े। होली के बाद पुनः उस जमीन का अवलोकन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *