Advertisement

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वरोजगार प्रशिक्षण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पंचायत सचिवालय में स्वरोजगार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत सचिवालय मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सह एकदिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मार्च को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महिला विकास समिति के तत्वाधान में किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षकों के द्वारा महिलाओं को मोमबत्ती, अगरबत्ती, रूई बत्ती, साबुन, सर्फ आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखड आंदोलनकारी डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि कोई भी रोजगार शुरू करने से पहले उस क्षेत्र में दक्ष होना आवश्यक होता है। दक्षता से ही आप सफल उद्यमी बन सकते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिला पुरुष से पीछे नहीं है।

महिलाओं में आत्मनिर्भर बनने की लालसा बढ रही है। महिला विकास समिति के तत्वाधान में महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जो बेहतर पहल है। स्थानीय मुखिया ललिता देवी ने कहा कि आज के आधुनिक युग में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत में पानी की समस्या ab खत्म हो गई। होली त्यौहार से पहले रहिवासियों को निर्बाध रूप से पानी मिलेगी।

मौके पर समाज सेवी दुलाल प्रसाद, प्रखंड प्रमुख गुलाब चंद्र हांसदा, मुखिया ललिता देवी, राजेश कुजूर, तारामणि भोक्ता, मंजू देवी, चंपा देवी, सपना कुमारी, रामजी प्रसाद, शीला रानी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *