Advertisement

ब्यूटी पार्लर में होली मिलन समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सिटी सेंटर (City Center of Bokaro) सेक्टर चार स्थित हर्ष वर्धन प्लाजा के ममता ब्यूटी पार्लर में 15 मार्च को धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। यहां बड़ी संख्या में महिलाओ ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व को शुभकामनायें दी।

इस संबंध में ममता ब्यूटी पार्लर (Mamta Beauty parlor) के ऑनर ममता गोस्वामी ने कहा की होली पर्व लोक आस्था पर आधारित हिन्दुओं का महान पर्व है।

बावजूद इसके आज सभी धर्मो को माननेवाले सम्मान के साथ मिलजुलकर होली पर्व मना रहे हैं। मौके पर प्रियंका, शीला, काजल, करुणा, शांति, सुनीता, वर्षा, प्रिया, भारती सहित दर्जनों महिला एवं युवतियाँ उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *