होली का त्योहार देता है एकता व समरसता का संदेश-रामप्रकाश भाई पटेल
धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ ब्लॉक रोड (Vishnugarh Block Road) स्थित झामुमो (JMM) प्रखंड आवासीय कार्यालय में 13 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन की गया। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनुराग बर्मन तथा संचालन पूर्व प्रखंड सचिव संजय प्रजापति के द्वारा किया गया।
होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधानसभा क्षेत्र झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य रामप्रकाश भाई पटेल व वरिष्ठ नेता कपिल देव चौधरी, विशिष्ट अतिथि विष्णुगढ़ मध्य भाग क्षेत्र जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी उपस्थित हुए। मौके पर रामप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि होली आपसी मतभेद को भुलाकर प्रेम व सौहार्द को बढ़ाने का संदेश देता है।
होली मिलन समारोह सनातन धर्म की परम्परा रही है, जिसमें सभी समाज के लोगों को गिले शिकवे भुलाकर सद्भाव और भाईचारे के साथ गले मिलने का एक सुनहरा अवसर मिलता है। जिससे समाज में फैली कुरीतियों व सामंतवादी ताकतों का मुंहतोड़ जबाब दिया जाता है।
जिसके कारण सभी धर्मों के बीच एक-दूसरे के प्रति आशान्वित प्रेम, लगाव और सामाजिक समरसता बढ़ने का एक सार्थक मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने शानदार आयोजन के लिये झामुमो कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर भगवान सहस्त्रार्जुन की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन व गुलाल अबीर लगाकर पूजन कर किया गया।इसके बाद एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली गई।
कार्यक्रम (Program) में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटेल विष्णुगढ़ के अंचलाधिकारी के कार्यकलापों के खिलाफ जमकर बरसे। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा राणा इकबाल खान, संजय पटेल, दिलेर आजाद, शंकर महतो, बिशुनधारी यादव, खेमलाल साव,आदि।
अजय कुमार मंडल, विकास कुमार सोनी, डालेश्वर यादव, रामकिशोर महतो, नागेंद्र प्रसाद, बुधन महतो, विजय कुमार पटेल, जुफैर अंसारी, अनंत लाल महतो, नरेश कुमार महतो, अनिता देवी, आरती देवी, आदि।
बसंती देवी, चमेली गोस्वामी, मालती देवी, ललिता कुमारी, कौशल्या देवी, शांति देवी, सुनील यादव, मुकेश कुमार महतो, अमीर अंसारी, भोला महतो, अनिल पटेल, बालेश्वर महतो समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply